भारत

मौत को दावत दे रही हंटर क्वीन, चलती बाइक पर दिखाया पिस्तौल

Admin4
16 July 2023 9:46 AM GMT
मौत को दावत दे रही हंटर क्वीन, चलती बाइक पर दिखाया पिस्तौल
x
देखें VIDEO...

बिहारपटना के मरीन ड्राइव पर एक लड़की के खतरनाक स्टंट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में लड़की 80 की स्पीड में बाइक को चलाते हुए दोनों हाथ छोड़कर पिस्टल नॉक करती नजर आ रही है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर हंटर क्वीन नाम की आईडी से डाला गया है। यह हाल तब है जब मरीन ड्राइव पर पुलिस की गश्ती तेज कर दी गई है और हर दिन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाता है, लेकिन इन सब चीजों से शायद लहरिया कट बाइकर्स को कोई फर्क नहीं पड़ता है। अब पुलिस इस लड़की की तलाश में है। इस बाइक का नंबर पटना का बताया जा रहा है।

इंस्टाग्राम पर इस मौत को दावत दे रही हंटर क्वीन, चलती बाइक पर दिखाया पिस्तौल की आईडी से पिस्टल के साथ वीडियो के अलावा भी कई वीडियो हैं। भोजपुरी गाने की धुन पर लड़की दोनों हाथ छोड़कर बाइक चलाती है। कई बार बाइक से खतरनाक स्टंट भी करती है। लोगों की नजर पड़ने के बाद लड़की स्टंट रोकने के बदले और भी स्टंट दिखाने लगती है। एसपी सेंट्रल वैभव शर्मा ने इस वीडियो की पुष्टि की है। हालांकि, उन्होंने कहा है कि कोई युवती स्टंट करते हुए रील बना कर सोशल साइट पर डाल रही है। इसकी जानकारी नहीं मिली है। लेकिन, सीसीटीवी फुटेज से इसकी जांच कराई जाएगी।




Next Story