भारत

सिविल अस्पताल में कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की भूख हड़ताल शुरू

Shantanu Roy
3 April 2023 6:19 PM GMT
सिविल अस्पताल में कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की भूख हड़ताल शुरू
x
लुधियाना। 27 मार्च से शुरू हुआ सिविल अस्पताल के कॉन्ट्रैक्ट मुलाजिमों का संघर्ष तेज होने लगा है। एक हफ्ता तक काम छोड़ो हड़ताल कर धरना देने के बाद आज से क्रमवार भूख हड़ताल शुरू कर दी गई है। यूजर चार्जेस मुलाजिम संघर्ष कमेटी के बैनर तले पहले दिन राजकुमार साथी, राजकुमार हैपी, बेअंत कौर, निशा शर्मा और हरजीत कौर भूख हड़ताल पर बैठे। कमेटी के मेंबरों ने बताया कि हर रोज पांच लोग भूख हड़ताल पर बैठेंगे। एक हफ्ता तक भूख हड़ताल करने के बाद अगले हफ्ते आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। कमेटी सदस्यों ने कहा कि पंजाब सरकार जहां 36 हजार मुलाज़िमों को पक्का कर रही है, तो सिविल अस्पताल लुधियाना कॉन्ट्रैक्ट पर के कर्मचारियों से भेदभाव क्यों किया जा रहा है जबकि इन कर्मचारियों की संख्या 100 के करीब है। इन मुलजिमों ने कोरोना संकट काल में अपनी और अपने परिवार की जान दांव पर लगा कर मरीजों की सेवा की है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story