भारत

सीबीआई अफसर और 3 IPS अधिकारी सहित सैंकड़ों पुलिसकर्मी हुए कोरोना संक्रमित

jantaserishta.com
5 Jan 2022 11:17 AM IST
सीबीआई अफसर और 3 IPS अधिकारी सहित सैंकड़ों पुलिसकर्मी हुए कोरोना संक्रमित
x
कोरोना का संक्रमण (West Bengal Corona Case) नए सिरे से काफी तेज गति से बढ़ रहा है.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में कोरोना का संक्रमण (West Bengal Corona Case) नए सिरे से काफी तेज गति से बढ़ रहा है. बड़ी संख्या में डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी और पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने की सूचनाएं आ रही हैं. अब बंगाल में 13 सीबीआई अधिकारियों और स्टॉफ के कोरोना से संक्रमित होने की सूचना है. कोलकाता के निजाम पैलेस और साल्टलेक स्थित सीबीआई कार्यालय में 13 सीबीआई अधिकारी (CBI Officers) संक्रमित हो गए हैं. केवल 40 फीसदी स्टाफ के साथ काम किया जा रहा है. जबकि कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) के 100 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के कोरोना से संक्रमित होने की सूचना है.

राज्यभर में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है. मंगलवार को राज्य में कोरोना के 9073 नये मामले आए. इनमें सिर्फ कोलकाता में 4753 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. मंगलवार को कोलकाता में पुलिस विभाग में और 38 पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. ऐसे में कोलकाता पुलिस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 121 पहुंच गयी है. सोमवार को इसकी संख्या 83 थी.
जानकारी के अनुसार मंगलवार को कोलकाता पुलिस फोर्स में तीन आईपीएस अधिकारी समेत 38 नये पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो गये हैं. इसके साथ ही 11 आईपीएस अधिकारी 121 संक्रमितों में शामिल हैं. वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल पुलिस में काम करनेवाले पुलिसकर्मियों की बात करें तो मंगलवार तक कुल 76 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित बताये गये हैं. इसमें पांच आईपीएस अधिकारी शामिल हैं. लालबाजार सूत्रों के अनुसार लगातार पुलिस कर्मियों के संक्रमित होने के कारण किसी भी अन्य पुलिसकर्मी एवं उनके परिवार में इसका लक्षण दिखने पर तुरंत विभाग के सीनियर अधिकारी को सूचित करने को कहा गया है, जिससे उनका तुरंत टेस्ट कराया जा सके.
बंगाल में लगातार बढ़ रहा है कोरोना का संक्रमण
पश्चिम बंगाल में कोरोना का संक्रमण नए सिरे से काफी तेज गति से बढ़ रहा है. हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक मंगलवार को 47 हजार 864 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं जिनमें से नौ हजार 73 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके साथ ही राज्य भर में महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 16 लाख 64 हजार 301 हो गई है. इनमें से 16 लाख 19 हजार 16 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं. तीन हजार 768 लोग पिछले 24 घंटे में स्वास्थ्य हुए हैं. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इसके अलावा 16 लोगों की मौत हुई है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हजार 810 पर पहुंच गई है. कोरोना के बढ़ते मामलो के मद्देनजर राज्य सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाया है और मास्क पहनने को लेकर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story