भारत

कॉलोनी में सैकड़ों लोग अपने घरों में फंसे, पांच से 12 फुट तक पानी में मकान

jantaserishta.com
10 July 2023 11:50 AM IST
कॉलोनी में सैकड़ों लोग अपने घरों में फंसे, पांच से 12 फुट तक पानी में मकान
x
देखें वीडियो.
गाजियाबाद: गाजियाबाद के लोनी की दौलत नगर कॉलोनी जहां पर दो दिन की बारिश के बाद घरों में घुसा पानी घुस गया है। एनडीआरएफ की टीम ने रविवार रात 33 लोगों को सुरक्षित निकाला था। अभी भी कई परिवार अपने घरों में फंसे हैं जहां 5 फुट से 12 फुट तक पानी भरा हुआ है। लोग तैरकर, पानी में घुसकर घरों से बाहर आने-जाने को मजबूर हो रहे हैं। प्रशासन में निकाले गए लोगों को पास के ही शेल्टर होम भेज दिया है जहां उनके खाने-पीने की व्यवस्था की गई है।
गाजियाबाद के लोनी विधानसभा क्षेत्र की दौलत नगर कॉलोनी काफी ढलान वाले इलाके में बनी है। यहां करीब 60 से 70 मकान होंगे जिनमें दो-ढाई सौ लोग रहते हैं। एनडीआरएफ की टीम ने रविवार रात 33 लोगों को यहां से सुरक्षित निकाला था। कई लोग अपने छत ऊपर अपना डेरा जमा चुके हैं। अब एक बार फिर प्रशासन और पुलिस के लोग धीरे-धीरे यहां पर पहुंचने शुरू हो गए हैं। जो लोग घर पर हैं उनसे अपील की जा रही है कि वे वहां से निकल जाएं। अगर उन्हें मदद की जरूरत है तो एनडीआरएफ की टीम को बता सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story