भारत

तस्करी के लिए लाई गई सैकड़ों लीटर शराब बरामद, पांच गिरफ्तार

jantaserishta.com
10 April 2024 5:50 PM IST
तस्करी के लिए लाई गई सैकड़ों लीटर शराब बरामद, पांच गिरफ्तार
x
नोएडा: लोकसभा चुनाव को लेकर बढ़ी सख्ती के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीते 24 घंटे में चार अलग-अलग मामलों में सैकड़ों लीटर शराब के साथ पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पहले मामले में बिसरख पुलिस ने प्रकाश सिंह को गिरफ्तार करके 44 पेटी शराब और बिना नंबर वाली ई-रिक्शा जब्त किया। दूसरे मामले में रबूपुरा पुलिस ने दीपक नामक आरोपी को गिरफ्तार करके 140 लीटर कच्ची शराब, 5 किलो यूरिया, 250 ग्राम नौसादर, 2 किलो गुड़ समेत अन्य सामान जब्त किए। पुलिस फरार आरोपी तेजराम और एक अन्य अज्ञात का पता लगा रही है।
एक अन्य मामले में जेवर पुलिस ने करन और सौरभ को गिरफ्तार करके करीब 200 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। इसके अलावा सेक्टर-63 थाना पुलिस ने आमिर को गिरफ्तार करके अवैध शराब बरामद किए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story