भारत

सैकड़ों की संख्या में मृत मिली गायें, शव को नोचते दिखे कुत्ते

jantaserishta.com
17 Jan 2022 10:36 AM IST
सैकड़ों की संख्या में मृत मिली गायें, शव को नोचते दिखे कुत्ते
x
हिंदुवादी संगठनों ने भी इस पर नाराजगी जताई है।

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में सैकड़ों की संख्या में मृत गायें मिली हैं। इनके शव को कुत्ते नोच रहे थे। इसकी जानकारी होने के बाद लोगों का गुस्सा फूट गया। मामला छतरपुर शहर के नगरपालिका क्षेत्र का है। यहां पन्ना नाका स्थित कचरा संस्करण के पीछे सैकड़ों मृत गायें पड़ी हुई थीं। जानकारी होने के बाद हिंदुवादी संगठनों ने भी इस पर नाराजगी जताई है।

शहर में बड़ी संख्या में हुई गायों की मौत के बाद नगरपालिका की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर में इतनी बड़ी संख्या में गायों की मौत कैसे हुई? उनका शव यहां इस हालत में कैसे पहुंचा? ऐसे कई सवाल लोगों के जेहन में उठ रहे हैं। वहीं हिन्दू संगठनों ने मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए दोषियों पर कार्यवाही न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बजरंग दल के जिला संयोजक सुरेंद्र शिवहरे ने बताया कि मामला बेहद संगीन है। सैकड़ों की संख्या में गायें मृत पड़ी मिली हैं। नगरपालिका के कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही है। अगर अधिकारी उचित कार्यवाही नहीं करते हैं तो आंदोलन किया जाएगा|
संबंधित मामले में छतरपुर नगर पालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया का कहना है कि बड़ी संख्या में पन्ना नाके पर स्थित कचरा संस्करण के पीछे गाय मृत मिली है। यह सभी मृत गाय लगभग 15 दिनों के अंदर यहां एकत्र की गई हैं। उन्होंने बताया कि नगर पालिका की तरफ से जिस व्यक्ति का मृत गायों को उठाने का ठेका था उसने गायों को उठाकर एक साथ यहां इकठ्ठा कर दिया न गायों को दफनाया और न जलाया। सीएमओ का कहना है जिस संस्था को शहर से मृत गायों को उठाने का ठेका दिया था, उसे तत्काल निरस्त कर दिया गया है। साथ ही संस्था को ब्लैक लिस्टेड भी कर दिया गया है। सभी मृत गायों को दफनाया जा रहा है। मामले की जांच भी की जा रही है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story