भारत

दरिंदों की हैवानियत: विधवा महिला से 6 लोगों ने किया गैंगरेप, फिर...

jantaserishta.com
6 Oct 2020 8:20 AM IST
दरिंदों की हैवानियत: विधवा महिला से 6 लोगों ने किया गैंगरेप, फिर...
x
देश में रेप की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं.

हाथरस की घटना के बाद देशभर में गुस्सा है, लेकिन मध्य प्रदेश में रेप की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा घटना रीवा की है जहां दरिंदों ने हैवानियत की हद पार करते हुए एक विधवा महिला के साथ गैंगरेप किया है. मानवता को शर्मसार कर देने वाली ये घटना रीवा जिले के शाहपुर इलाके की है.

बताया जा रहा है कि विधवा महिला किसी काम से बाहर गई थी जहां आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. दरिंदों द्वारा गैंगरेप के बाद महिला जब बेहोश हो गई तो आरोपी उसे छोड़ कर भाग गए.

पीड़िता जब बहुत देर तक घर वापस नहीं आई तो परिवार के लोग उसे ढूंढने लगे. थोड़ी देर बाद गांव से सटे खेत में महिला बेहोशी की हालत में मिली. पीड़िता के शरीर पर जख्म थे. महिला को तुरंत रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. महिला की हालत गंभीर है.

फिलहाल महिला को होश नहीं आया है, जिससे बयान दर्ज नहीं हो सके हैं. हालांकि वारदात में 6 लोगों के शामिल होने का आरोप है, जिसके बाद पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है और दो की तलाश जारी है.

रीवा एएसपी शिव कुमार वर्मा ने बताया कि 4 अक्टूबर को महिला थाने में आए 2 व्यक्तियों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि महिला के साथ 6 लोगों ने बलात्कार किया है. पुलिस ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story