भारत

हैवानियत: पड़ोसी ने किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म, फिर...

jantaserishta.com
21 April 2022 10:43 AM IST
हैवानियत: पड़ोसी ने किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म, फिर...
x

पटना: बिहार की राजधानी पटना में एक 10 साल की मासूम लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है. घटना को अंजाम देने वाला आरोपी भी नाबालिग है. बताया जा रहा है कि जब मासूम घर पर अकेले थी उस समय पड़ोस में रहने वाले नाबालिग लड़के ने उनकी बेटी के साथ रेप किया. साथ ही मासूम को धमकाया और कहा कि इसके बारे में किसी को कुछ बताया तो वो उसका गला घोंटकर मार देगा.

घटना के बाद से मासूम काफी डरी हुई है. दोनों परिवार एक दूसरे से परिचित हैं. मासूम की तबियत बिगड़ जाने के बाद इस घटना का खुलासा हुआ. डॉक्टर ने बच्ची की जांच की और पता चला कि उसके साथ रेप की घटना हुई है. इसके बाद पीड़ित बच्ची के माता-पिता को बताया गया.
फिर माता-पिता ने बच्ची से बात की और उसने परिजनों के सामने पूरी घटना का खुलासा कर दिया. फिर मंगलवार देर शाम थाने में मामला दर्ज कराया गया.
पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया. पूछताछ में नाबालिग ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. बुधवार को पुलिस पीड़ित बच्ची का मेडिकल टेस्ट करवाया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story