भारत

'बाबरी मस्जिद बनकर रहेगी', हुमायूं कबीर की खुली चुनौती

SHIDDHANT
2 Nov 2026 11:59 PM IST
बाबरी मस्जिद बनकर रहेगी, हुमायूं कबीर की खुली चुनौती
x
6 दिसंबर को NH-34 जाम करने की धमकी
मुर्शिदाबाद। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में प्रस्तावित बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। नौदा के विधायक और आम जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर 2026 को बेलडांगा में मस्जिद निर्माण शुरू करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-34 को जाम करने की चेतावनी देकर पुलिस और प्रशासन के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है।
सोमवार को बेलडांगा में आयोजित एक बैठक के दौरान हुमायूं कबीर ने कहा कि 6 दिसंबर को प्रस्तावित मस्जिद का निर्माण शुरू होगा। उन्होंने प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा कि अगर पुलिस में ताकत है तो वह उन्हें रोककर दिखाए।
कबीर ने दावा किया कि 6 दिसंबर को रेजिनगर से बहरामपुर तक करीब 30 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनके समर्थक मौजूद रहेंगे। उन्होंने आसपास के इलाकों से भी लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही। हुमायूं कबीर के अनुसार, प्रस्तावित दो मंजिला मस्जिद के निर्माण पर लगभग 87 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने दावा किया कि मस्जिद के मुख्य भवन में एक साथ करीब 80 हजार लोगों के नमाज पढ़ने की व्यवस्था होगी।
गौरतलब है कि 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराया गया था। इसी तारीख को बेलडांगा में प्रस्तावित मस्जिद का निर्माण शुरू करने की घोषणा के कारण यह मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।
हालांकि, हुमायूं कबीर ने यह भी दावा किया है कि उनके समर्थक कानून-व्यवस्था का उल्लंघन नहीं करेंगे। दूसरी ओर, संभावित भीड़ और सड़क जाम की चेतावनी को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क है। अब सवाल यह है कि 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन क्या कदम उठाएगा।
Next Story