भारत

इंसान बना हैवान! डॉल्फिन को लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला, देखें खौफनाक VIDEO

jantaserishta.com
8 Jan 2021 3:37 PM IST
इंसान बना हैवान! डॉल्फिन को लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला, देखें खौफनाक VIDEO
x

इंसान का सबसे अच्छा गुण इंसानियत होती है, जब उसमें वही न हो तो वो हैवान हो जाता है. उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ की शारदा सहायक जल शाखा में इंसानियत को शर्मसार करने वाला वाकया सामने आया है.

शारदा जल शाखा में एक गुलाबी डॉल्फिन को कुछ लोग लकड़ी औऱ कुल्हाड़ी लेकर बेरहमी से मार रहे थे. आखिर उस निर्जीव प्राणी का क्या कसूर है जो उसे बेरहमी से हैवानों ने मौत के घाट उतार दिया.
डॉल्फिन की हत्या से नहर का पानी लाल हो गया. गंगा डॉल्फिन भारत का दूसरा राष्ट्रीय जलीय जीव है, जो विलुप्ति की कगार पर है.
डॉल्फिन की हत्या का वीडियो खूब वायरल हुआ जिसमें लोग डॉल्फिन को घेर कर खड़े है और उस पर वार कर रहे है. ऐसा वीडियो देखकर हर किसी का खून खौल उठा.
ये इस क्षेत्र में डॉल्फिन की हत्या का दूसरा मामला है. इस पूरे मामले में पुलिस अभी मूकदर्शक बनी हुई है. डॉल्‍फ‍िन को मारने की घटना हालांकि कुछ दि‍न पहले की है लेकिन उसका वीडियो अब जाकर वायरल हुआ है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story