इंसान बना जानवर! विस्फोटक खाने से गाय का मुंह फटकर हुआ लहूलुहान, गुस्साए लोग

फाइल फोटो
राजस्थान के पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन उपखंड के गुडा मोकम सिंह में इंसान के जानवर बनने की एक घटना सामने आई है. किसी असामाजिक तत्व ने गाय के साथ घिनौनी हरकत कर मानवता को कंलकित कर दिया है. किसी ने एक गाय को विस्फोटक पदार्थ. मुंह में विस्फोटक पदार्थ के फटने से गाय घायल हो गई है.
हादसे में गाय बुरी तरह से जख्मी हो गई है. विस्फोटक खाने से गाय का मुंह पूरी तरह फटकर लहूलुहान हो गया. सूचना मिलने पर मारवाड़ जंक्शन के गो पुत्र सेना के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और बजरंग दल की पशु एंबुलेंस से घायल तड़पती गाय को जाडन पशु चिकित्सालय पहुंचाया, जहां गाय का उपचार चल रहा है.
इस तरह की घिनौनी हरकत करने वाले लोगों के खिलाफ गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया. गो पुत्र सेना, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.
गो पुत्र सेना के कार्यकर्ताओं ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सिरियारी थाने में मामला दर्ज करवाया है. मामले की जांच कर रहे थाना अधिकारी सुरेश सारण ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और जल्दी ही अपराधी को गिरफ्तार किया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





