भारत

इंसानियत शर्मसार: दहेज नहीं देने पर महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, तीन आरोपी गिरफ्तार 

Kunti Dhruw
4 April 2021 5:46 PM GMT
इंसानियत शर्मसार: दहेज नहीं देने पर महिला को  निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, तीन आरोपी गिरफ्तार 
x
इंसानियत को शर्मसार

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: ओडिशा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। राज्य के केंद्रपारा जिले में कोरो गांव में एक महिला को उसके ससुरालवालों ने नग्न कर लाठी-डंडे से पीटा और पूरे गांव में घुमाया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। मामला शुक्रवार का है। गांव के दबंग परिवार ने दहेज नहीं देने पर महिला के साथ बदसलूकी की है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला सड़क किनारे फुटफाथ पर बैठी है और दबंग परिवार के सदस्य लाठी डंडे से उसकी पिटाई कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

दहेज नहीं देने पर की पिटाई
हालांकि अमर उजाला वेबसाइट इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दहेज नहीं देने पर गांव के दबंग परिवार ने महिला को पहले तो घर से बाहर निकाला और फिर उसकी बेदम पिटाई कर गांव में नंगा घुमाया। महिला लोगों से बचाव करने की मदद मांगती रही, लेकिन किसी ने भी महिला की मदद नहीं की।
पीड़ित महिला के चाचा को भी पीटा
जिले के एसपी मडाकर संदीप संपत ने मीडिया को बताया कि मामले में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सरत चंद्रा नायक, निरंजन नायक और मुन्ना नायक के तौर पर हुई है। एसपी के मुताबिक पीड़ित महिला का पति और उसकी सास राज्य से बाहर थी। उसी समय इस घटना को अंजाम दिया गया। महिला के रिश्तेदार ने बताया कि पीड़ित को घर छोड़ने की धमकी आए दिन दी जा रही थी। एसपी ने बताया कि महिला के चाचा को भी उसके ससुराल वालों ने पिटाई की है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वालों की भी तलाश की जा रही है। साथ ही उसके पति और सास को भी पुलिस ढूंढ रही है। पुलिस जल्द ही उसको गिरफ्तार करेगी।


Next Story