भारत

14 साल की लड़की के साथ हैवानियत, 12 पर FIR, 11 गिरफ्तार, पैसों का भी किया गया था भुगतान, लेकिन...

jantaserishta.com
14 April 2021 6:53 PM IST
14 साल की लड़की के साथ हैवानियत, 12 पर FIR, 11 गिरफ्तार, पैसों का भी किया गया था भुगतान, लेकिन...
x
यह मामला जिला बाल कल्याण अधिकारी रंजीता प्रिया के पास पहुंचा.

तमिलनाडु के नमक्कल जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में 12 लोगों के खिलाफ यौन शोषण मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने तिरुचेंगोडे के जिला बाल कल्याण अधिकारी की शिकायत के आधार पर एक दर्जन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

जानकारी के मुताबिक पीड़िता की उम्र 14 साल है. वह स्कूल छोड़ चुकी थी. वह अपनी बड़ी बहन के साथ रह रही थी. जहां उसकी बहन के पति चिनराज ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया था. यही नहीं बाद में चिनराज के तीन दोस्तों ने भी उसके साथ बलात्कार किया. जिनकी पहचान कुमार, वडिवेल और सुंदरम के रूप में हुई है, उन तीनों ने पीड़िता को धमकाया और उसके साथ बलात्कार किया.
इसके बाद पीड़ित लड़की एक घर में काम करने लगी थी. जहां उस घर के मालिक ने नाबालिग लड़का के साथ बलात्कार किया था. कथित रूप से इस अपराध को छुपाने के लिए लड़की को कुछ पैसों का भुगतान भी किया गया था.
लेकिन इसके बाद कुछ अच्छे ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत अधिकारियों से की. तब यह मामला जिला बाल कल्याण अधिकारी रंजीता प्रिया के पास पहुंचा. उन्होंने इस मामले की जांच की और शिकायत दर्ज कराई. किशोरी के साथ बलात्कार के आरोप में चिनराज, कुमार, वडिवेल, सुंदरम, कन्नन, पन्नीर, मूर्ति, अभि, गोपी, शेखर, शंकर और सरवनन को नामजद किया गया है.
इस मामले में तेजी दिखाते हुए तिरुचेंगोडे महिला पुलिस ने 12 आरोपियों में से 11 को गिरफ्तार कर लिया है. अब सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. अब पुलिस एक और आरोपी की तलाश कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story