भारत

चोरी के शक में हैवानियत की गई, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
4 Jun 2022 8:41 AM IST
चोरी के शक में हैवानियत की गई, जानें पूरा मामला
x
यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

गाजियाबाद: बागपत के रहने वाले दो भाइयों के साथ चोरी के शक में टीला मोड़ इलाके में हैवानियत हुई। आरोपियों ने दोनों भाइयों को बंधक बनाकर निवृस्त्रत्त् कर बुरी तरह पीटा। इसके बाद वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार दोपहर टीला मोड़ थाने में तीन नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन पीड़ित भाइयों का पता नहीं चल सका है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है।
टीला मोड़ थानाक्षेत्र के अली प्रेम गार्डन इलाके में पसौंडा के आसिफ का भवन निर्माण सामग्री का काम है। बागपत जिले के रहने वालो दोनों भाई आसिफ के यहां चालक थे। पीड़ित के भाई के मुताबिक कुछ दिनों से उनके भाई नौकरी छोड़कर गांव में ही रह रहे थे। 31 मई को उनके दोनों भाइयों ने बताया कि उन्हें आसिफ ने बुलाया। यहां आने के बाद वह वापस नहीं लौटे। इस संबंध में उन्होंने टीलामोड़ पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी बीच उन्हें ग्रामीणों द्वारा दिखाई गई वीडियो से भाइयों संग हुई क्रूरता और हैवानियत की घटना का पता चला।
इसमें आसिफ, शकील, रिजवान और कुछ अन्य युवक उनके भाइयों को निर्वस्त्रत्त् कर बेल्ट से पीटते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही एक भाई को निवस्त्रत्त् कर अभद्रता करते दिखाई दिए। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story