भारत

मानवता कलंकित: पुलिस ने गरीब विकलांग महिला से डीजल के मांगे पैसे, निःशब्द कर देगा ये वीडियो

jantaserishta.com
2 Feb 2021 11:58 AM IST
मानवता कलंकित: पुलिस ने गरीब विकलांग महिला से डीजल के मांगे पैसे, निःशब्द कर देगा ये वीडियो
x
पुलिस का एक और बेशर्म चेहरा सामने आया है.

कानपुर पुलिस का एक और बेशर्म चेहरा सामने आया है. दरअसल, एक विकलांग गरीब लाचार महिला की बेटी को एक महीने पहले कुछ लोग उठा ले गए, लेकिन पुलिस उसको ढूंढने के लिए इस मजबूर महिला से हर बार दो-ढाई हजार रुपये के डीजल भरवाती रही. हैरानी ये है इसके बावजूद न महिला की बेटी बरामद हुई, न कोई आरोपी पकड़ा गया.

पुलिस के मुताबिक, गुड़िया की 15 साल की नाबालिग बेटी को एक महीने पहले ठाकुर नाम का व्यक्ति उठा ले गया था, जिसकी चकेरी पुलिस ने एफआईआर तो लिखी, लेकिन जांच करने वाली पुलिस उससे बेटी खोजने के नाम पर दो-ढाई हजार रुपये का डीजल जबरन भरवाती रही.


हैरानी तो ये है कि उसकी बेटी फिर भी बरामद नहीं हुई तो उसे उलटा चौकी से भगा भी दिया.मजबूर होकर गुड़िया जब एसएसपी के यहां पहुंची तो भी उसने बड़ी मासूमियत से यही कहा कि साहब झूठ नहीं बोलूंगी, पुलिस को पैसा नहीं दिया, केवल तीन-चार बार इधर-उधर से मांगकर उनकी गाड़ी में डीजल भरवाया.
गुड़िया का कहना है कि ठाकुर शादीशुदा है, फिर भी मेरी बेटी को उठा ले गया, उसके बारे में उनके घर वालों को पता है. कायदे से पुलिस को खुद अपनी गाड़ी से लड़की की तलाश करनी थी, जिसका उसे बजट भी मिलता है, लेकिन मुफ्तखोरी की लत से मजबूर पुलिस गरीब मां से ही डीजल भरवाती रही.


गुड़िया जब अपनी शिकायत लेकर एसएसपी प्रतिविन्दर सिंह के यहां पहुची तो अपनी उन्होंने मानवता दिखाई. उन्होंने पुलिस को तुरंत गुड़िया की बेटी को ढूंढने का आदेश दिया और खुद अपनी स्कॉर्ट गाड़ी से गुड़िया को 6 किलोमीटर दूर चकेरी थाने भिजवाया. अधिकारियों ने कहा कि पुलिस पर जो आरोप है, उसकी जांच करके कार्यवाही की जाएगी.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story