भारत

मानवता शर्मसार: मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक के साथ मारपीट

jantaserishta.com
30 May 2022 5:15 PM IST
मानवता शर्मसार: मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक के साथ मारपीट
x

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को दबंगों ने बेहरमी से पीटा है. दबंगों ने उस युवक की लाठी, डंडों, लात और घूसों से जमीन पर पटक-पटक कर पिटाई की. इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से दबंगों ने मानसिक विक्षिप्त युवक के साथ बर्बरता से पिटाई की.

वायरल वीडियो में मानसिक विक्षिप्त युवक को रस्सी से बांधकर बेरहमी से खींचते हुए भी लोग दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान ग्रामीण तमाशबीन बनकर मारपीट का तमाशा देखते रहे. किसी ने उन दबंगों को रोकने की कोशिश नहीं की. यह घटना आसीवन थाना क्षेत्र के कनिगांव की है. गांव के लोगों ने घटना का वीडियो बनाया और उसे फिर वायरल कर दिया.
मानसिक विक्षिप्त युवक का नाम शंकर सिंह बताया गया है. उसकी अशोक नाम के शख्स ने कुछ लोगों के साथ मिल कर बेरहमी से लाठी डंडों और लात घूसों से पिटाई की. वीडियो में भी ये लोग युवक को रस्सी से बांध कर पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं, भीड़ तमाशबीन बने पूरा नजारा देखती रही, लेकिन किसी ने दबंगों को रोकने की कोशिश नहीं की.
वीडियो के वायरल होते ही आसीवन पुलिस हरकत में आई. देर रात पुलिस ने गांव से एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया. पकड़े गए व्यक्ति नाम अशोक है. वीडियो में दिख रहे अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है. पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो तीन से चार दिन पुराना है.
सीओ बांगरमऊ का कहा है कि वायरल वीडियो उन्नाव जनपद के आसीवन थाना क्षेत्र के गांव कनिगांव का बताया जा रहा है. आसीवन पुलिस की ओर से इस घटना का संज्ञान लिया गया है, जिसमें एक अभियुक्त को अरेस्ट किया गया है. अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story