इंसानियत शर्मसार: ऑक्सीजन सिलिंडर दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी, 9 लोग गिरफ्तार

कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से देश में अफरातफरी का माहौल तो याद होगा. इसके पीछे ऐसे महाठग हैं, जिन्होंने लालच में इंसानियत शर्मसार कर दिया. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के साइबर सेल ने ऐसे ही गैंग का पर्दाफाश किया है. जालसाजों के इस गैंग ने ऑक्सीजन सिलिंडर दिलाने के नाम पर देशभर के हजारों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की. पुलिस ने दो महिलाओं समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 9 मोबाइल, एक लैपटॉप, 11 सिमकार्ड और 7 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं. गैंग का एक सदस्य अभी भी फरार है, जिसे कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया हुआ है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





