भारत

इंसानियत शर्मसार: जिंदा बुजुर्ग को 'पार्सल' बनाकर भेजने की कोशिश, एक हरकत ने खोल दी पोल

jantaserishta.com
18 March 2026 11:49 AM IST
इंसानियत शर्मसार: जिंदा बुजुर्ग को पार्सल बनाकर भेजने की कोशिश, एक हरकत ने खोल दी पोल
x
पढ़ें पूरी खबर.
बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को बोरे में बांधकर कूरियर करने की कोशिश की. यह अजीबोगरीब घटना व्यालिकावल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है और पूरे घटनाक्रम का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है.
मिली जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 4 बजे की है. दो से तीन लोग एक कूरियर ऑफिस पहुंचे और अपने साथ लाए एक बड़े बोरे को पार्सल करने की बात कही. शुरुआत में यह सामान्य पार्सल जैसा ही लग रहा था, लेकिन कूरियर स्टाफ को बोरे के अंदर हलचल महसूस हुई.
शक होने पर जब कर्मचारियों ने बोरा खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए. बोरे के अंदर एक व्यक्ति था, जो सांस लेने के लिए जूझ रहा था. बताया जा रहा है कि वह उम्रदराज व्यक्ति था. कर्मचारियों ने तुरंत उसे बाहर निकाला और पानी पिलाकर उसकी हालत संभालने की कोशिश की. इस दौरान वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए.
हैरानी की बात यह रही कि बोरा लेकर आए युवक अपनी हरकत पर अड़े रहे. उन्होंने कथित तौर पर कर्मचारियों से बोरे को पार्सल करने की जिद की और इसके बदले पैसे देने की भी पेशकश की. इस बात को लेकर कूरियर स्टाफ और उन युवकों के बीच बहस भी हुई. स्थिति बिगड़ती देख कूरियर कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. हालांकि, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गए. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के उद्देश्य से की गई थी. माना जा रहा है कि आरोपियों ने रमजान और उगादी के दौरान यात्रा में होने वाली भीड़ और टिकट की किल्लत को लेकर एक स्टंट करने की कोशिश की. बाद में संबंधित परिवार ने अपनी गलती मानते हुए माफी भी मांगी और लोगों से ऐसे खतरनाक प्रयोग न करने की अपील की. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story