भारत

इंसानियत शर्मशार: लिफ्ट में पालतू कुत्ते ने बच्चे को काटा, देखें लाइव वीडियो

jantaserishta.com
6 Sept 2022 10:18 AM IST
इंसानियत शर्मशार: लिफ्ट में पालतू कुत्ते ने बच्चे को काटा, देखें लाइव वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के एक वीडियो ने सबको बेचैन कर दिया है. यह वीडियो थाना नंदग्राम क्षेत्र की राजनगर एक्सटेंशन चार्म्स काउंटी सोसाइटी की है. इसमें एक महिला अपने कुत्ते को लेकर लिफ्ट में जा रही थी. उसी कुत्ते ने लिफ्ट में मौजूद एक बच्चे को काट लिया, लेकिन महिला का दिल नहीं पसीजा. अब इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
वीडियो 5 सितम्बर शाम 6 बजे का है. वीडियो में लिफ़्ट में महिला के साथ जा रहे कुत्ते ने बच्चे को काट लिया. हैरानी की बात तो ये है कि महिला का दिल तक नहीं पसीजा.
बच्चा दर्द से करहरता रहा. महिला ने मासूम बच्चे को एक बार देखने की भी ज़हमत नहीं उठाई. इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है. बताया जा रहा है कि इस कुत्ते से सोसाइटी के लोग काफी परेशान हैं.
इसकी शिकायत कई बार लोगों ने महिला से की थी, लेकिन महिला ने कोई कदम नहीं उठाया. अब लिफ्ट में बच्चे को काटने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story