भारत

मानवता शर्मसार: इलाज कराने के बजाय बेटे ने कोरोना संक्रमत मां को घर से बाहर निकाला, बेटी-दामाद सड़क पर छोड़कर भागे, फिर...

jantaserishta.com
26 April 2021 12:11 PM IST
मानवता शर्मसार: इलाज कराने के बजाय बेटे ने कोरोना संक्रमत मां को घर से बाहर निकाला, बेटी-दामाद सड़क पर छोड़कर भागे, फिर...
x
किसी ने वीडियो बनाकर कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

उत्तर प्रदेश के कानपुर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां पर एक बेटे ने कोरोना के डर से अपनी बीमार मां को घर से बाहर निकाल दिया. जमीन पर लेटी हुई बुजुर्ग महिला का किसी ने वीडियो बनाकर कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस को जैसे ही इस मामले की जानकारी हुई तत्काल मौके पर पहुंची और बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि लेकिन इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई.

यह मामला कानपुर कैंट थाना क्षेत्र का है, आरोप है कि एक शख्स की मां की तबीयत अचानक बहुत खराब हो गई और आरोपी बेटे ने मां का इलाज कराने के बजाए अपनी बहन के घर के बाहर सड़क पर छोड़ दिया. बीमार मां को देख बेटी और दामाद ने भी उन्हें घर पर नहीं रखा. इस दौरान सड़क पर जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही बुजुर्ग महिला का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती कराया पर डॉक्टरों की काफी कोशिश के बावजूद उनकी मौत हो गई. जांच के बाद पता चला कि बुजुर्ग महिला कोरोना पॉजिटिव थी. घर के किसी भी सदस्य ने ऐसी स्थिति में उन्हें सहारा नहीं दिया और घर से बाहर निकाल दिया.
डीसीपी अनूप सिंह बताया कि सोशल मीडिया पर एक वृद्ध महिला का वीडियो वायरल हो रहा था. जिसमें वो चादर ओढ़े सड़क पर लेटी हुई थीं वीडियो का संज्ञान लेते हुए चकेरी पुलिस ने तत्काल प्रभाव से महिला को इलाज के लिए उर्सला अस्पताल में भर्ती करवाया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई है. जांच करने पर पता चला है कि बीमार मां को सड़क पर उसके बेटे ने ही छोड़ दिया था. जिन पर विधिक कार्रवाई की जा रही है.
कोरोना वायरस की दूसरी लहर लोगों पर कहर बनकर टूटी है. रोज हजारों लोगों की जान जा रही है, ऐसे में अपने भी अपनों का साथ छोड़ रहे हैं. उत्तर प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है. अस्पताल में बेड्स और ऑक्सीजन की किल्लत बनी हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story