भारत

हैवानियत: पार्टी से घर लौट रही लड़की से रेप, प्राइवेट पार्ट पर चाकू से वार, फिर...

jantaserishta.com
13 Oct 2020 4:07 PM IST
हैवानियत: पार्टी से घर लौट रही लड़की से रेप, प्राइवेट पार्ट पर चाकू से वार, फिर...
x

DEMOPIC 

युवती को अगवा कर रेप करने का मामला सामने आया है.

हाथरस की बेटी के साथ बर्बरता के बाद भी देश में महिलाओं की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है. अब मध्य प्रदेश के रीवा में बर्थडे पार्टी से लौट रही एक आदिवासी युवती को अगवा कर रेप करने का मामला सामने आया है. यही नहीं, पीड़िता के परिजनों के मुताबिक आरोपी युवकों ने उसके प्राइवेट पार्ट पर भी चाकू से हमला किया है.

घटना रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र की है. 8 अक्टूबर की शाम नाबालिग युवती एक बर्थडे पार्टी से लौट रही थी. उसी समय दो लड़कों ने उसे अगवा कर लिया और इसके बाद युवती के साथ बलात्कार किया.

घटना के बाद पीड़िता को उसके परिजन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज ले गए थे लेकिन वहां बेहतर इलाज ना मिलने पर वापस रीवा के अस्पताल में भर्ती कराया तब जाकर इस पूरे मामले का खुलासा हुआ.

परिजनों का आरोप है कि युवती के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला किया गया है. फिलहाल युवती का इलाज किया जा रहा है. वहीं इस मामले को लेकर रीवा के एसपी राकेश सिंह ने बात करते हुए बताया कि घटना में धारा 376 और पोक्सो के तहत केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरे फरार आरोपी की तलाश की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story