भारत
मर गई इंसानियत! बस में अचानक तबीयत खराब हुई यात्री की, उसके बाद...सदमे में परिजन
jantaserishta.com
3 April 2024 1:13 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस ने उनके बेटे को शव सौंप दिया।
गोरखपुर: गोरखपुर से महराजगंज जाते वक्त एक किराना व्यवसायी की मंगलवार की दोपहर में बस में अचानक तबीयत बिगड़ गयी। कंडक्टर ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की बजाय भटहट कस्बे में उतार दिया, जहां कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। भटहट चौकी पुलिस ने उनके बेटे को शव सौंप दिया।
महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थानांतर्गत ग्राम नेवाजी बारी बसहिया बुजुर्ग निवासी इंद्रजीत मद्धेशिया (73) घर पर ही किराने की दुकान चलाते थे। बेटे राकेश ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे वह इलाज कराने के लिए गोरखपुर के लिए निकले थे। दोपहर लगभग एक बजे गोरखपुर से महराजगंज जा रही एक निजी बस भटहट कस्बे में मुख्य चौराहे पर रुकी। बस से दो लोग एक बीमार यात्री को नीचे उतारकर तख्त पर बैठा कर चले गए। कुछ ही देर में व्यक्ति लेट गया और उसकी मौत हो गयी।
किराना व्यवसायी की हालत देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची भटहट चौकी पुलिस ने मृतक की तलाशी ली तो जेब में आधार कार्ड एवं दवा की पर्ची मिली। जिससे उसकी पहचान इंद्रजीत के रूप में हुई। लोगों ने बताया कि यात्री को बस से नीचे उतारने वालों में कंडक्टर भी शामिल था। सूचना पर इंद्रजीत के तीनों बेटे मौके पर पहुंचे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





