भारत

इंसानियत हुई शर्मसार! कुत्ते को मारा गया, उसके बाद जो हुआ...

jantaserishta.com
8 Jan 2023 10:05 AM IST
इंसानियत हुई शर्मसार! कुत्ते को मारा गया, उसके बाद जो हुआ...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

कुत्ते के शव को तालाब में फेंकने गई तो खुद ही उसमें डूब गई.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पालतू कुत्ते ने अपनी ही मालकिन को काट दिया. मालकिन कुत्ते के काटने से इतना नाराज हुई कि उसने कुत्ते को बेरहमी से मार डाला. फिर जब वह कुत्ते के शव को तालाब में फेंकने गई तो खुद ही उसमें डूब गई. इससे महिला की मौत हो गई.
पुलिस ने कुत्ते का शव और मालकिन का शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक, मामला लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के डालोना गांव का है. यहां रूबी नामक महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थी. यहां उनके साथ उनका पालतू कुत्ता भी रहता था.
शनिवार को पालतू कुत्ते ने रूबी को काट लिया. इससे पहले भी कुत्ते ने उनके बेटे को काट लिया था. कुत्ते की इस हरकत से रूबी को गुस्सा आ गया. जिसके बाद उसने कुत्ते को मार डाला. फिर कुत्ते के शव को फेंकने के लिए वह घर के पास तालाब में गई. जब काफी देर तक रूबी घर नहीं लौटी तो पति उसे देखने के लिए तालाब के पास गया.
तालाब के पास पति को रूबी की चप्पल दिखी. उसने तुरंत ग्रामीणों से मदद मांगी. गांव वालों ने रूबी को ढूंढना शुरू किया तो उन्हें तालाब में रूबी का शव तैरता दिखा. तुरंत गांव के कुछ लोगों ने शव को बाहर निकाला. पुलिस को भी सूचना दे दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.
पुलिस ने पति के बयान दर्द करके मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है. पूर्वी जोन के एडीसीपी सैयद अली अब्बास के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story