भारत

विदेश भेजने के नाम पर मानव तस्करी, आरोपी गिरफ्तार

SHIDDHANT
12 Nov 2025 9:04 PM IST
विदेश भेजने के नाम पर मानव तस्करी, आरोपी गिरफ्तार
x
विदेश में फंसाए चार भारतीय
Gandhinagar गांधीनगर। गुजरात के गांधीनगर स्थित मानसा तालुका के बापूपुरा गांव में मानव तस्करी और जबरन वसूली का मामला सामने आया है। दिल्ली के एक एजेंट और उसके साथियों ने चार लोगों को ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर उन्हें ईरान के तेहरान में बंधक बना लिया। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने इन लोगों से 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी और उन्हें असहनीय यातनाएं दीं। इसके बाद फिरौती मिलने पर इन चारों को तेहरान एयरपोर्ट पर छोड़ दिया गया, जहां से वे सुरक्षित भारत लौट आए।

मामला सामने आने के बाद मानसा थाने में शिकायत दर्ज की गई और पुलिस ने जांच शुरू की। इस मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम ने दिल्ली के एजेंट जरीक अहमद खान और सफीक अहमद खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 13 नवंबर तक रिमांड पर लिया है, और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि इस मामले की आगे की कड़ी का खुलासा किया जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि बापूपुरा गांव के अनिल चौधरी ने अपने चचेरे भाई के जरिए जरीक अहमद खान से संपर्क किया था। जरीक ने 35 लाख रुपए लेकर इन चारों को विदेश में नौकरी दिलाने का वादा किया था। इसके बाद, उन्हें अहमदाबाद से बैंकॉक के लिए भेज दिया गया, जहां से इन लोगों को तेहरान भेज दिया गया। वहां इनसे फिरौती के रूप में ज्यादा राशि मांगी गई और उन्हें बंधक बना लिया गया, लेकिन जब ये लोग राशि नहीं दे पा रहे थे तो उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद भी राशि न मिलने पर उन्हें ईरान के तेहरान इमाम खुमैनी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर छोड़ दिया गया।

मामले की सूचना मिलने पर गांधीनगर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी और अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि जरीक से पूछताछ के बाद मामले का विस्तार से खुलासा होगा। इस घटना ने मानव तस्करी के एक नए और खतरनाक पहलू को उजागर किया है, जिसमें लोग विदेश भेजने के नाम पर बंधक बनाए जाते हैं और उनसे फिरौती वसूल की जाती है।
Tagsगांधीनगरमानसा तालुकाबापूपुरा गांवमानव तस्करीजबरन वसूलीदिल्ली एजेंटजरीक अहमद खानसफीक अहमद खानचार बंधकऑस्ट्रेलिया झांसातेहरानईरान2 करोड़ रुपए फिरौतीयातनाएंस्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी)रिमांडपूछताछअनिल चौधरीबैंकॉकअहमदाबादइमाम खुमैनी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डाविदेशी नौकरी का झांसापुलिस जांचअन्य आरोपियों की तलाशखतरनाक मानव तस्करी मामलाविदेश में बंधक बनाए गए भारतीय।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story