भारत

कूड़े से खोपड़ी सहित 7 हड्डियां बरामद, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
30 May 2023 7:49 AM IST
कूड़े से खोपड़ी सहित 7 हड्डियां बरामद, मचा हड़कंप
x

DEMO PIC 

एक मानव कंकाल मिला है।
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में कूड़े के ढेर पर एक मानव कंकाल मिला है। खोपड़ी सहित कुल सात हड्डियां मिली हैं। पुलिस मान रही है कि ये हड्डियां किसी कब्रिस्तान से निकाली हुई हो सकती हैं, जिन्हें तंत्र-मंत्र में प्रयुक्त करने के बाद यहां फेंक दिया गया हो। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने बताया, नंदग्राम थाना क्षेत्र में घूकना मोड़ के आसपास डंपिंग प्लेस है। कुछ खाली प्लॉट में लोग कूड़ा-करकट डाल देते हैं, इस वजह से वहां काफी कूड़ा इकट्ठा हो गया है। सोमवार देर शाम एक व्यक्ति की नजर वहां पड़े नरमुंड पर दिखी। इसके बाद वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। यूपी-112 कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने खोपड़ी को कब्जे में ले लिया। शरीर के बाकी अंगों के लिए खोजबीन की।
पुलिस ने बताया कि कूड़े के ढेर से एक खोपड़ी, दो हाथ, दो पैर के कंकाल सहित कुल सात हड्डियां मिली हैं। ये अस्थियां पूरी तरह सूख चुकी थीं। ऐसा लग रहा था, जैसे काफी पुरानी हों।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story