भारत

मानव बलि का मामला: 31 मार्च को कोलकाता पहुंचेगी एनसीपीसीआर टीम

jantaserishta.com
29 March 2023 11:53 AM IST
मानव बलि का मामला: 31 मार्च को कोलकाता पहुंचेगी एनसीपीसीआर टीम
x
कोलकाता (आईएएनएस)| राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की एक टीम 31 मार्च को कोलकाता पहुंचकर तिलजला इलाके में उस जगह का निरीक्षण करेगी, जहां पडो़सी ने सात साल की एक बच्ची की कथित मानव बलि दी थी। राज्य सरकार के अधिकारियों के अनुसार, एनसीपीसीआर टीम का नेतृत्व आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो करेंगे।
एनसीपीसीआर ने पहले ही राज्य के मुख्य सचिव एच.के. द्विवेदी और राज्य के पुलिस महानिदेशक मनोज मालवीय से इस जघन्य कृत्य पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। वहीं, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव संघमित्रा घोष 3 अप्रैल को एनसीपीसीआर के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय का दौरा करेंगी।
रविवार की शाम सात वर्षीय मासूम का शव उसके पड़ोसी के घर से बरामद किया गया। जांच से पता चला कि आरोपी आलोक कुमार ने लड़की की हत्या कर दी। उसका ये कदम एक 'तांत्रिक' के दावे के तहत उठाया गया था कि नाबालिग लड़की की बलि देने से उसका अपना बच्चा पैदा होगा।
अगले दिन, इस बर्बर कृत्य के खिलाफ आंदोलन कर रहे स्थानीय लोगों की पुलिस से झड़प हो गई जिसके बाद दक्षिण कोलकाता के कुछ हिस्से युद्ध के मैदान में तब्दील हो गए।
एक पुलिस वाहन और कुछ मोटरसाइकिलों को आग लगा दी गई और कई पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story