भारत
इंसान बना जानवर! कुत्ते के दो पिल्लों को मार डाला, वीडियो वायरल लोगों में गुस्सा
jantaserishta.com
19 Nov 2022 10:40 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया और दूसरे को एक पेड़ से लटका कर मार दिया.
नई दिल्ली: अकसर हमारे सामने ऐसे मामले सामने आते हैं जहां लोग जानवरों के साथ क्रूरता की हद पार करते दिखाई पड़ते हैं. ऐसी ही एक वारदात तेलंगाना के मैलादेवपल्ली से सामने आई है. दरअसल एक शख्स ने कुत्ते के दो पिल्लों की नृशंस हत्या कर दी. मामला तब सामने आया जब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो में देखा गया कि शख्स ने कुत्ते के एक पिल्ले को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया और दूसरे को एक पेड़ से लटका कर मार दिया. 15 नवंबर 2022 को ये मामला सामने आया है.
वीडियो को इंस्टाग्राम पर राजेंद्रनगर पुलिस सीमा के कट्टेदान इलाके के निवासी 'रे' के रूप में पहचाने जाने वाले शख्स की एक आईडी से अपलोड किया गया था. मैलादेवपल्ली पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज की गई थी जिसमें आरोप लगाया गया कि 'रे' अवैध ड्रग्स लेता था और शैतान की पूजा किया करता था. 18 नवंबर को एक शिकायत दर्ज की गई जिसके बाद मैलादेवपल्ली पुलिस ने धारा 429 आईपीसी 11 (एल) पीसीसीएए के तहत आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. मैलादेवपल्ली पुलिस इंस्पेक्टर के अनुसार, आरोपी रे को गिरफ्तार कर लिया गया है और वह जमानत पर रिहा हो गया है.
गाजियाबाद से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया. दरअसल, यहां लोनी के पास ट्रॉविका सिटी के इलाइचीपुर में एक कुत्ते को दो युवकों ने बेहरमी से मौत के घाट उतार दिया. हालांकि, यह यह घटना 3 महीने पुरानी है. लेकिन इसका वीडियो इन दिनो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है.
वीडियो में देखा गया कि बेरहम युवकों ने कुत्ते को जंजीर से बांधकर दरवाजे से लटका दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. मामला पुलिस तक पहुंचा तो उन्होंने FIR दर्ज कर ली. पुलिस की टीम ने वीडियो में दिख रहे युवकों को ढूंढ निकाला और उनसे पूछताछ शुरू की. पूछताछ में युवकों ने बताया कि वह उनका पालतू कुत्ता था. वह काफी समय से बीमार था इसलिए उन्होंने उसे मार डाला.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





