भारत

लव जिहाद को लेकर हुआ जबरदस्त हंगामा, लगी भीड़, लेकिन फिर हुआ ये...

jantaserishta.com
16 Jun 2022 1:49 PM IST
लव जिहाद को लेकर हुआ जबरदस्त हंगामा, लगी भीड़, लेकिन फिर हुआ ये...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में कथित लव जिहाद को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ. दरअसल नबाबगंज कस्बे में रोड पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यकर्ता हरीश और भानु गंगवार ने एक टेम्पो को रोकने की कोशिश की. इस टेम्पो में दो लड़कियों को कथित तौर पर संदेहास्पद तरीके से ले जाया जा रहा था. तभी एक शख्स ने इस टेम्पो को रोकने की कोशिश की. लेकिन टैम्पो चालक ने अपनी गाड़ी भगा ली.

थोड़ी देर बाद टेम्पो चालक ने चौकी से पहले अपने समुदाय के जूस के ठेले पर खड़े रियाजुदीन उर्फ़ गुड्डू के पास रोका. जब बीजेपी कार्यकर्ता वहां पहुंचे तो दूसरी तरफ से टेम्पो और जूस वाले ने अपने समुदाय के अन्य लोगों को बुला लिया. फिर हंगामा और हाथपाई शुरू हो गई. लड़कियां भी भीड़ और हंगामे से डर कर भाग गईं.
बीजेपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वहां पहुंचे दारोगा ने भी बिना बात सुनने और समझे, बीजेपी कार्यकता पर हाथ उठा दिया और थाने ले आए. जैसे ही इसकी सूचना स्थानीय बीजेपी विधायक को मिली तो उन्होंने थाने पहुंच कर पुलिस को आड़े हाथों लिया. उनके साथ पहुंचे बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ता ने दारोगा को निलंबित करने की मांग लेकर हंगामा किया.
पुलिस अधिकारियों ने सूझबूझ से काम लेते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया और कार्यवाही का आश्वासन दिया. बीजेपी विधायक एमपी आर्य ने उच्च अधिकारियों से बात कर नाराजगी जाहिर की और कार्रवाई की मांग की. वहीं पुलिस ने मामले को बढ़ता देख दोनों पक्षों की तरफ से एफआईआर दर्ज कर ली है.
पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ता हरीश गंगवार की ओर से यू-ट्यूब चैनल चलाने वाले रियाजुदीन उर्फ़ गुड्डू समेत 40 अन्य के खिलाफ बलवा करने, जान से मरने की धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम किया है. वहीं ऐसी ही धाराओं में भाजपा कार्यकर्ता हरीश कुमार के साथ 6 अन्य लोगों के खिलाफ भी मुकदमा लिखा गया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story