भारत
मुस्लिम महिला को फ्लैट आवंटित किए जाने पर बवाल, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
14 Jun 2024 4:33 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
उनकी दलील है कि कानून का उल्लंघन करके मुस्लिम को घर दिया गया है।
वडोदरा: गुजरात के वडोदरा में एक मुस्लिम महिला को फ्लैट आवंटित किए जाने पर जमकर बवाल हो रहा है। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 44 साल की मुस्लिम महिला को फ्लैट मिला था, जिसमें अन्य सभी हिंदू परिवार हैं। सोसायटी के निवासी आवंटन रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि अपने बीच एक 'विधर्मी' को नहीं रहने देंगे। उनकी दलील है कि कानून का उल्लंघन करके मुस्लिम को घर दिया गया है।
वडोदरा के हरनी इलाके में मोटनाथ रेसिडेंसी में 462 फ्लैट्स हैं। इसमें एक मुस्लिम महिला को भी फ्लैट आवंटित किया गया था। विरोध कर रहे निवासियों का दावा है कि अशांत क्षेत्र कानून का उल्लंघन किया गया है। गुजरात में इस कानून के तहत निर्धारित 'अशांत क्षेत्र' में प्रॉपर्टी लेनदेन से पहले जिलाधिकारी की अनुमति आवश्यक है। अलग-अलग मतों के लोगों के बीच संपत्ति खरीद बिक्री पर रोक होती है। यदि कोई ऐसी खरीद-बिक्री होती है तो स्थानीय लोगों से एनओसी लेना होता है। निवासियों का कहना है कि अधिकारियों ने भ्रष्टाचार किया है और कानून को लागू नहीं किया।
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां के एक निवासी अतुल गामेची ने कहा, 'गुजरात सरकार ने यहां यह कानून लागू किया है। इसलिए हिंदू कॉलोनी में कोई किसी मुस्लिम को घर नहीं बेच सकता है। तब भी सरकारी अधिकारियों ने नियम को लागू नहीं किया और मुस्लिम को घर दे दिया।' उन्होंने आगे कहा, 'हम चाहते हैं कि आवंटन रद्द हो। हम एक मुस्लिम परिवार के साथ सहज नहीं है, दिक्कतें होंगी। यदि प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता है तो हम सांसदों और अधिकारियों के घरों के बाहर प्रदर्शन करेंगे।'
हालांकि, वडोदरा म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि लॉटरी सिस्टम के जरिए आवंटन किया गया था और कानून के लागू होने से पहले जरूरी दस्तावजे जमा कराए गए थे। स्टैंडिंग कमिटी की चेयरमैन डॉ. शीतल मिस्त्री ने कहा, 'लॉटरी सिस्टम 2017 में निकाला गया था। कोई भी अप्लाई कर सकता था। एक मुस्लिम महिला का नाम भी ड्रॉ में निकला था। पेपरवर्क 2018 में हुआ था जब यहां अशांत क्षेत्र कानून लागू नहीं हुआ था। कानूनी रूप से आवंटन को रद्द नहीं किया जा सकता है। हम घर मालिक से बात कर सकते हैं।'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





