भारत

राहुल गांधी की सजा के मुद्दे पर झारखंड विधानसभा में जबर्दस्त हंगामा

jantaserishta.com
23 March 2023 1:54 PM IST
राहुल गांधी की सजा के मुद्दे पर झारखंड विधानसभा में जबर्दस्त हंगामा
x
रांची (आईएएनएस)| मोदी सरनेम को लेकर विवादित बयान देने के केस में सूरत कोर्ट द्वारा राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने पर गुरुवार को झारखंड विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ। एक वक्त तो ऐसा हुआ कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को छोड़ सदन में मौजूद सभी विधायक और मंत्री वेल में पहुंच गए। राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल कांग्रेस, झामुमो और राजद के विधायक जहां इस फैसले पर विरोध जताते हुए नारेबाजी कर रहे थे, वहीं भाजपा के विधायक राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगा रहे थे।
राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने की खबर मिलते ही सदन में शोर शुरू हो गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक वेल में पहुंच गए। दोनों तरफ से नारेबाजी होने लगी।
कांग्रेस के विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि भाजपा के इशारे पर बोलने की स्वतंत्रता का गला घोंटा जा रहा है। उन्होंने यहां तक कहा कि भाजपा के इशारे पर कार्रवाई हुई है।
प्रदीप यादव के इस बयान पर भाजपा के विधायकों ने विरोध किया और राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाए। हंगामा इतना बढ़ गया कि सदन को स्पीकर ने 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस के विधायक अपनी-अपनी जगह पर खड़े हो गए। विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि एक ऐसा परिवार, जिसने लोकतंत्र को मजबूत किया, उसके लोगों को परेशान किया जा रहा है। राहुल गांधी की हत्या की जा रही है।
इसके बाद कांग्रेस विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे। इधर भाजपा विधायक भी सदन में राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर करते हुए वेल में पहुंच गए। सदन में मौजूद तमाम मंत्री और झामुमो विधायक भी वेल में आकर हंगामा करने लगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story