भारत

क्लब में भारी बवाल, बाउंसरों पर महिला ने लगाया ये आरोप

jantaserishta.com
25 Sept 2022 8:26 AM IST
क्लब में भारी बवाल, बाउंसरों पर महिला ने लगाया ये आरोप
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 
उसके कपड़े फाड़ दिए. भारी हंगामा हुआ. घटना की सूचना पुलिस को दी गई.
नई दिल्ली: दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन पार्ट-1 इलाके में एक क्लब में एंट्री को लेकर जमकर बवाल और मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि क्लब के बाउंसर्स ने एक महिला से मारपीट की, उसके कपड़े फाड़ दिए. भारी हंगामा हुआ. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया है. उसके दोस्तों को भी पीटा गया.
घटना 18 सितंबर को देर रात करीब 2:14 बजे की है, जब उनके पास पीड़ित महिला का फोन आया. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी के मुताबिक महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए क्लब गई थी, जहां एंट्री को लेकर क्लब के बाउंसर्स के साथ उनकी बहस हुई. इस दौरान बाउंसर भड़क गए. इसके बाद महिला औऱ उसके दोस्तों के साथ बाउंसर्स ने जमकर मारपीट की. उसके साथ अभद्रता की गई और कपड़े फाड़ दिए.
इस मामले में क्लब की ओऱ से कहा गया है कि महिला के आरोपी पूरी तरह से गलत हैं. उल्टा वह लोग नशे में थे औऱ मारपीट कर रहे थे.
डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त थे. पूछताछ करने पर महिला ने आरोप लगाया कि 2 बाउंसरों और क्लब के प्रबंधक ने उसके कपड़े फाड़ दिए. ये घटना द कोड क्लब में हुई है, ये क्लब कोटला मुबारकपुर के थाना इलाके के साउथ एक्स इलाके में पड़ता है.
पुलिस के मुताबिक महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके साथ न सिर्फ दुर्व्यवहार किया गया, बल्कि उसे गलत तरीके से छुआ गया, जमकर पीटा गया. पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है. पीड़िता को इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है.
क्लब में महिला और उसके दोस्तों से मारपीट के मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर छेड़छाड़ और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी. पीड़ित महिला का 164 के तहत बयान भी दर्ज कराया गया है.
डीसीपी ने बताया कि जांच के तहत क्लब और आसपास के अन्य शोरूम के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला गया है. इसके अलावा क्लब से बाउंसरों की भी जानकारी ली गई है. इसके साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस ने कहा कि महिला का बयान साकेत कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराया गया है.
वहीं दूसरे मामले में 24 सितंबर को रात करीब 12 बजे एक पीसीआर के पास कॉल गई. इसमें बताया गया कि साउथ एक्स पार्ट-1 में बाउंसर झगड़ा कर रहे हैं. डीजे बज रहा है. शोर-शराबा हो रहा है. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने 7 लोग हिरासत में लिए हैं. साथ ही म्यूजिक सिस्टम को जब्त कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story