भारत
भारी मात्रा में गांजा पकड़ाया, 3 तस्कर दबोचे गए, जानें कीमत
jantaserishta.com
18 Oct 2022 7:09 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC
वहीं तीन आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।
मेरठ: मेरठ में पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस ने तीन तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीन आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी पश्चिम बंगाल से गांजा खरीदकर मेरठ समेत पूरी यूपी में सप्लाई करते थे।
एसपी सिटी पीयूष कुमार को सूचना मिली थी कि कंकरखेडा थाना क्षेत्र के भोला रोड पर गांजा की तस्करी की जा रही है। जिसके बाद उन्होंने एसओजी टीम के साथ मिलकर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को दो कुंतल अस्सी किलोग्राम गांजा मिला। जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये है। पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को दबोच लिया। वही एक महिला समेत दो आरोपी भागने में कामयाब हो गए।
कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शातिर अपराधी हैं। वह पश्चिम बंगाल के सीलीगुड़ी के रहने वाले प्लाश नाम के व्यक्ति से गांजा खरीदते थे और फिर इसे एनसीआर और मेरठ में रिंकू सासी और एक महिला को सप्लाई करते थे। रिंकू और महिला गांजा को छोटे-छोटे पैकेट में करके युवओं को महंगे दामों में बेचते थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





