भारत

सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में भारी चूक! कार्यक्रम स्थल के पास ब्लास्ट

jantaserishta.com
12 April 2022 5:06 PM IST
सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में भारी चूक! कार्यक्रम स्थल के पास ब्लास्ट
x
इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है।

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। सिलाव के गांधी हाईस्कूल में कार्यक्रम के दौरान किसी ने पटाखा बम फोड़ दिया। सीएम नीतीश कुमार से महज 15 से 18 फीट की दूरी पर बम फूटा। धमाके के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।



इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को दबोच लिया है। किसी के घायल होने की अभी तक कोई सूचना नहीं है। मंच के पीछे खेत में बम फोड़ने की प्राथमिक सूचना है।
मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार सबसे पहले पावापुरी गये थे। वहां से सिलाव होते हुए उन्हें राजगीर जाना है। इसी क्रम में सिलाव गानधी हाईस्कूल में यह घटना हुई। वे पंडाल में बैठे करीब ढाई सौ लोगों से मिलकर उनके आवेदन ले रहे थे।


अचानक पंडाल में बनाये गये मंच के पीछे धमाका हुआ। मंच को कपड़े से सुसज्जित किया गया था। ऐसे में अंदर रहे सीएम नीतीश समेत अन्य को सिर्फ आवाज सुनाई दी। लेकिन तेज आवाज होने के बाद भगदड़ मच गयी।


अभी तक जो जानकार मिली है उसके अनुसार पटाखे का धमाका था। जान-माल की क्षति नहीं हुई है। आरोपित इस्लामपुर प्रखंड के सत्यारगंज गांव का रहने वाला है। पुलिस ने पटाखा फेंकते देखा था। इसी के आधार पर दबोचा गया है। पूछताछ चल रही है। सीएम नीतीश पूर्व निर्धारित स्थलों पर कार्यक्रम कर रहे हैं।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story