भारत

भीषण आग का तांडव, Aag का गोला बनी सिनेमा हॉल

jantaserishta.com
17 Jun 2024 9:03 AM IST
भीषण आग का तांडव, Aag का गोला बनी सिनेमा हॉल
x
देखें वीडियो.
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक सिनेमा हॉल में भीषण आग लग गई. आग लगने से सिनेमाघर में अफरातफरी मच गई और मनटों में सबकुछ जलकर खाक हो गया. आग लगने की वजह बिजली में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. इस सिनेमा हॉल का नाम अंबा सिनेप्लेक्स है.
आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें कई मीटर तक उठती हुई दिखाई दे रही थी. फिलहाल दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रही. यह भीषण आग कोतवाली क्षेत्र के अंबा सिनेमा घर की है जहां रात 11:00 बजे सिनेमा घर के अंदर बिजली के तारों में जबरदस्त शॉर्ट सर्किट हुआ.
शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. बताया जा रहा है कि फिल्म का शो खत्म हो चुका था जिसके बाद करीब आधे घंटे बाद जब सिनेमा हॉल के कर्मचारी बाहर बैठे हुए थे तभी शॉर्ट सर्किट से आग लग गई.
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, आग ने सिनेमा घर की कुर्सियों और पूरे हॉल को अपनी चपेट में ले लिया. पुलिस ने आने-जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया है.
आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. देर रात तक सिनेमा घर में आज की लपटें उठती रही लेकिन बाद में उसे बुझा दिया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story