भारत
गांव की झोपडी में लगी भीषण आग... दो लोगों की मौत, 143 झुग्गियां जलकर राख
Deepa Sahu
18 March 2021 11:40 PM IST

x
गांव में लगी भीषण आग
जनता से रिश्ता वेबडेस्क: अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले के एक गांव में गुरुवार को आग लग जाने से पांच साल की एक बच्ची समेत दो व्यक्तियों की जलकर मौत हो गई जबकि 143 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
तिरप के उपायुक्त तारो मिजे ने बताया कि लोंगलियांग गांव में पौने एक बजे आग लगी लेकिन इस गांव के काफी दूर होने के कारण कोई दमकल गाड़ी भेजी नहीं जा सकी। उन्होंने बताया कि आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है और उसे बुझाने का प्रयास चल रहा है। उन्होंने कहा कि एक बुजुर्ग, जो बिस्तर पर पड़ा था और एक लड़की की जलकर मौत हेा गयी। दोनों की पहचान नहीं हो पाई है।
Next Story





