भारत

होटल में भीषण आग: 6 लोगों की मौत, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

jantaserishta.com
13 Sept 2022 8:13 AM IST
होटल में भीषण आग: 6 लोगों की मौत, देखें लेटेस्ट तस्वीरें
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

हैदराबाद: तेलंगाना के सिकंदराबाद के एक होटल में भीषण आग लगी है। इसकी चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई और कुछ घायल भी बताए जा रहे हैं। हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद ने बताया कि होटल के ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर रिचार्जिंग यूनिट में आग था, जो पहली और दूसरी मंजिल तक फैल गई।


हैदराबाद कमिश्नर ने बताया कि यहां कई लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए इमारत से छलांग लगा दी। स्थानीय लोग उनके बचाव के लिए आगे आए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग को बुझाने का काम जारी है।
राज्य के गृहमंत्री मोहम्मद महमूद अली ने घटना की जांच की बात कही है। उन्होंने कहा, 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। फायर ब्रिगेड की टीमें लोगों को लॉज से बचाने के लिए पूरी कोशिश कर रही हैं, लेकिन भारी धुएं के चलते कुछ लोगों की मौत हो गई। कुछ लोगों को लॉज से बचाया गया है। यह घटना कैसे हुई, इसकी हम जांच कर रहे हैं।'


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story