भारत

केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग से हड़कंप, मचा कोहराम

jantaserishta.com
11 Sept 2022 4:33 PM IST
केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग से हड़कंप, मचा कोहराम
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य झुलस गए और तीन लोग अभी लापता हैं।
सूरत: गुजरात के सूरत शहर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य झुलस गए और तीन लोग अभी लापता हैं। फैक्ट्री के अंदर कूलिंग का काम अब भी जारी है।
सूरत के प्रभारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारिख ने रविवार को कहा कि शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे सचिन गुजरात औद्योगिक विकास निगम (जीआईडीसी) क्षेत्र में स्थित अनुपम केमिकल इंडिया लिमिटेड की फैक्ट्री में खतरनाक केमिकलों से भरे कंटेनर में भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई। उन्होंने कहा कि आग जल्द ही फैक्ट्री में फैल गई, जिसमें झुलसकर एक मजदूर की मौत हो गई।
सचिन जीआईडीसी के पुलिस निरीक्षक डी.वी. बलदानिया ने कहा कि देर रात शव बरामद किया गया। आग की चपेट में आने से 20 मजदूर झुलस गए और उनका शहर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तीन अन्य मजदूर लापता हैं।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम लापता मजदूरों का पता लगाने के लिए फैक्ट्री परिसर की तलाशी ले रहे हैं। पारिख ने कहा कि दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में करीब दो घंटे लगे। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने के बाद फैक्ट्री के अंदर एक मजदूर का झुलसा हुआ शव मिला।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story