भारत

भीषण आग से मचा हड़कंप, 22 झोपड़ियां जलकर राख

jantaserishta.com
29 April 2024 2:43 PM IST
भीषण आग से मचा हड़कंप, 22 झोपड़ियां जलकर राख
x
मजदूर यहां तांबा जला रहे थे, तभी, यह हादसा हुआ।
देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून से सोमवार सुबह एक बड़ी घटना सामने आई, जहां एक भीषण अग्निकांड में 22 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। खुड़बुड़ा मोहल्ला में भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक मजदूर यहां तांबा जला रहे थे, तभी, यह हादसा हुआ।
गनीमत यह रही कि आग से पहले ही सभी बच्चे और यहां रहने वाले लोग बाहर चले गए। आग से यहां रखे छोटे सिलिंडर भी फट गए। क़रीब एक घंटे में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। यहां एक प्लॉट में टिन शेड में बनी 22 झुग्गी झोपड़ियां जलकर राख हो गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story