भारत

झुग्गियों में लगी भीषण आग, सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद अफरातफरी

jantaserishta.com
1 Oct 2023 2:04 PM IST
झुग्गियों में लगी भीषण आग, सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद अफरातफरी
x
देखें भयानक वीडियो.
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में भीषण आग का तांडव देखने को मिला. दरअसल, सेक्टर-63 स्थित बहलोलपुर गांव के खेतों के बनी एक झुग्गी में अचानक से गैस सिलेंडर फट गया. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. आग इतनी फैली कि अन्य झुग्गियां भी उसकी चपेट में आ गईं. आग को देखते ही वहां चीख पुकार मच गई.
लोग यहां-वहां भागने लगे. जिससे वहां भगदड़ मच गई. पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को तुरंत इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया. गनीमत ये रही कि आगजनी की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है.
जानकारी के मुताबिक, थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव के खेतों में कुछ झुग्गियां बनी हुई हैं जिसमें मजदूर रहते हैं. आज यानि रविवार की सुबह 9 बजे मजदूर एक झुग्गी के अंदर छोटे सिलेंडर पर खाना बना रहे थे. इसी दौरान सिलेंडर में आग लग गई. धीरे धीरे आग ने विकराल रूप लेते हुए अन्य झुग्गियों को भी अपने चपेट में ले लिया.
हालांकि समय रहते झुगियों में राह रहे मजदूर पहले ही बाहर निकल गए थे. सिलेंडर में आग लगने के कारण तीन झुग्गियां पूरी तरह जल गईं. घटना की सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस और फायर विभाग की टीम को दी, जिसके बाद फायर विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई. फायर की टीम में आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया. लेकिन झुग्गियां तब तक जलकर खाख हो चुकी थीं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story