भारत

कई दुकानों में लगी भीषण आग, फायर विभाग ने पाया काबू

jantaserishta.com
5 Sept 2024 4:33 PM IST
कई दुकानों में लगी भीषण आग, फायर विभाग ने पाया काबू
x
देखें मंजर.
गाजियाबाद: गाजियाबाद के शालीमार गार्डन इलाके में एक बिल्डिंग के नीचे बनी कई दुकानों में गुरुवार को अचानक आग लग गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि इन दुकानों में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। इसमें एक दुकान पेट्स की भी थी। इसमें कुछ जानवरों को आग लगने के कारण नुकसान हुआ है। गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना के 150 फूटा रोड पर शिव चौक के पास एक बिल्डिंग के लोअर बेसमेंट में बनी कई दुकानों में दोपहर लगभग दो बजे आग लग गई। आसपास के लोगों और बिल्डिंग वालों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और लोकल पुलिस को सूचना दी। मौके पर लोकल थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया।
गाजियाबाद के चीफ फायर ऑफिसर राहुल पॉल ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों को भेजा गया। आग लगते ही बिल्डिंग को खाली करा लिया गया था। आग बुझाने में फायर ब्रिगेड को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पेट्स शॉप से कई जानवरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story