भारत
झुग्गियों में लगी भीषण आग, कई परिवारों का सामान खाक, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर
jantaserishta.com
7 Nov 2025 12:06 PM IST

x
अफरा-तफरी मच गई.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित राइस चौक के पास भयावह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। राइस चौक के समीप बनी अस्थाई झुग्गियों में अचानक आग भड़क उठी, देखते ही देखते लपटों ने करीब एक दर्जन से अधिक झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया।
आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को अपने घरेलू सामान तक निकालने का मौका नहीं मिला। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने आग लगते ही दमकल विभाग को सूचना दी।
जानकारी मिलते ही फायर विभाग की कुल 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। दमकल कर्मियों के अनुसार आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के लिए लगातार कूलिंग का काम जारी है, ताकि चिंगारी दोबारा न भड़के।
झुग्गियों में रहने वाले अधिकतर मजदूर और दिहाड़ी करने वाले परिवार थे, जो आसपास की सोसायटियों और निर्माण स्थलों पर काम करते हैं। अचानक लगी आग के कारण कई परिवारों का राशन, कपड़े, बर्तन, बिस्तर और जरूरी सामान जलकर खाक हो गया। आग लगते ही महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए। हादसे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।
दमकल विभाग और पुलिस टीम आग के कारणों की जांच कर रही है। प्राथमिक अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट या किसी सिलेंडर के रिसाव से लगी हो सकती है, हालांकि अधिकारी जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहने की बात कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन भी सक्रिय हो गया।
पुलिस ने प्रभावित क्षेत्र को घेराबंदी कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि बेघर हुए परिवारों की मदद के लिए राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। हालांकि जनहानि न होने से बड़ी राहत मिली है, लेकिन सामान जल जाने से दर्जनों गरीब परिवारों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और आग लगने के वास्तविक कारण का पता लगाने की कोशिश जारी है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में राइस चौक के पास बनी झुग्गियों में आग लगी।@noidapolice @cfonoida @Uppolice pic.twitter.com/FrmdmNU0HO
— Siddharth Agarwal 🇮🇳 (@siddharth2596) November 7, 2025
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





