भारत

जबरदस्त धमाका LIVE CCTV VIDEO...ये मंजर देख सिहर उठे लोग

jantaserishta.com
16 Feb 2026 10:44 AM IST
जबरदस्त धमाका LIVE CCTV VIDEO...ये मंजर देख सिहर उठे लोग
x
पढ़ें पूरी खबर.
भुवनेश्वर: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में पिछले महीने जबरदस्त धमाका हुआ था. पूरे इलाके को दहला देने वाले इन धमाकों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. 27 जनवरी को सुंदरपदा के आजादनगर इलाके में हुए इन धमाकों का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है. सामने आए सीसीटीवी फुटेज से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि धमाके की तीव्रता कितनी रही होगी.
धमाके की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी गई थी. एनआईए ने मामले की जांच शुरू भी कर दी है. जांच एजेंसी के अधिकारी इन सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रहे हैं. इन सीसीटीवी फुटेज में धमाके का खौफनाक पल कैद है. धमाके के बाद के इन फुटेज में आग की तेज लपटें उठती दिख रही हैं, जिसके बाद घना धुआं एक रिहायशी इमारत की छत को घेर लेता है.
धमाके का असर इतना जबरदस्त था कि आसपास के इलाकों में भी तेज झटके महसूस किए गए. कथित तौर पर यह धमाका एक घर की छत पर विस्फोटक सामग्री संभालने के दौरान हुआ. तेज धमाके की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई. आसपास के लोग तेज आवाज सुनकर अपने घरों से बाहर निकल आए.
इस घटना में कम से कम चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एनआईए को सौंप दी गई थी.
एनआईए साजिश के साथ ही अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है. सुंदरपदा और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. एनआईए के अधिकारी सीसीटीवी फुटेज की भी तहकीकात कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null