भारत
Lok Sabha Election 2024: बिजनौर में सुबह से ही मतदाताओं में भारी उत्साह, वोटिंग के लिए लंबी कतारें
jantaserishta.com
19 April 2024 9:55 AM IST

x
बिजनौर: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुक्रवार सुबह से चल रहा है। शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। बिजनौर में वोट डालने के लिए मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
नगीना लोकसभा सीट के हिंदू इंटर कॉलेज मतदान केंद्र में सुबह ही लंबी लाइन लग गई। बिजनौर लोकसभा सीट के राजकीय इंटर कॉलेज में भी मतदाताओं की सुबह से ही लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई। मतदान स्थल से 100 मीटर के दायरे में कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था है। केवल मतदाता, मतदानकर्मी, मीडियाकर्मी और अधिकारी इसके अंदर प्रवेश कर सकेंगे।
मतदान कक्ष में किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। राजनीतिक दलों के एजेंटों की मतदान कक्ष के अंदर एंट्री नहीं है। दिव्यांगों के लिए बूथों पर ट्राई साइकिल समेत अन्य इंतजाम किए गए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





