भारत
7.33 करोड़ का भारी भरकम बिजली बिल, जानें गरीब किसान की पीड़ा
jantaserishta.com
4 Feb 2025 1:44 PM IST

x
लापरवाही उजागर.
बस्ती: यूपी के बस्ती जिले में बिजली विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है. जहां मोलहु नाम के किसान को बिजली विभाग ने 7.33 करोड़ का भारी भरकम बिल थमा दिया. बिजली का बिल देखने के बाद मोलहु चकरा गए. क्योंकि जितना बिजली का बिल आया है, उतनी तो उनकी प्रॉपर्टी भी नहीं है.
दरअसल बस्ती जिले के हरैया उपकेंद्र के केशवपुर फीडर के रमया गांव के रहने वाले मोलहु ने 2014 में एक किलो वॉट का बिजली कनेक्शन लिया था. उन्होंने बताया कि दिसंबर 2024 में उनका बिजली का बकाया 75 हजार बकाया आया था और एक महीने बाद उनका बिल 7 करोड़ 33 लाख आ गया. उन्होंने कहा कि जितना बिल आया है, उतना तो मैं अपनी पूरी प्रॉपर्टी बेचकर भी जमा नहीं कर पाऊंगा.
वही, पीड़ित किसान मोलहु के बेटे ने बताया कि गांव में बिजली वाले चेक करने आए थे, जब मेरे पिता के रजिस्टर्ड नंबर से बिजली का बिल चेक किया तो बताया कि आप का बकाया बिल 7.33 करोड़ है. इस को जल्दी जमा करें. जबकि पिछले महीने तक बिजली बिल 75 हजार के करीब बकाया था, जिसका मैसेज भी मोबाइल पर आया था. लेकिन एक महीने बाद ही करोड़ों का बिजली बिल आ गया.
मेरी माता जी को जब इसकी जानकारी लगी तो उनकी भी तबीयत खराब हो गई. हमने इसको लेकर शिकायत दर्ज कराई. हमारे घर में सिर्फ पंखा और बल्ब जलता है. ऐसे में करोड़ों का बिल कैसे आ गया. लेकिन हमारी कोई सुनने वाला नहीं है, हम लोग काफी परेशान हैं. एक सामान्य आदमी इतना बिल कैसे जमा कर पाएगा.
वहीं, इस मामले पर अधीक्षण अभियंता ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. हरैया के एक्सईएन को सूचना दी गई है. जल्द ही बिजली का बिल ठीक कर दिया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





