भारत

तपोवन में CM सुक्खू के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

Shantanu Roy
21 Nov 2026 5:19 PM IST
तपोवन में CM सुक्खू के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब
x
Hospice. धर्मशाला। तपोवन विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्वागत को लेकर विधानसभा परिसर के बाहर खासा उत्साह देखने को मिला। विधानसभा के गेट नंबर-1 पर कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी अपने समर्थकों सहित धर्मशाला के सैकंडों लोगों के साथ मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। गौरतलब है कि विधानसभा सत्र के दौरान हर दिन किसी न किसी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान चुने हुए जनप्रतिनिधि और पार्टी नेता भी अपने समर्थकों के साथ उपस्थिति दर्ज करवाते हुए अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन कर रहे हैं।
Next Story