भारत
चिंतपूर्णी में उमड़ा जनसैलाब, 20 हजार से अधिक भक्तों ने टेका माथा
Shantanu Roy
26 Oct 2026 7:05 PM IST

x
Chintpurni. चिंतपूर्णी। विश्व विख्यात धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी जी के दरबार में शरद पूर्णिमा व रविवार की छुट्टी होने के कारण श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ा। सुबह से ही श्रद्धालु लाइन में लाकर मां के दर्शनों को दरबार पहुंचे। रविवार की छुट्टी व शरद पूर्णिमा का पवित्र पावन दिवस होने के कारण लगभग 20000 से अधिक श्रद्धालुओं ने मां की पावन पवित्र पिंडी के दर्शन प्राप्त किए। श्रद्धालुओं की भीड़ इस कदर उमड़ी की देखते ही देखते डबल लाइन माधो टीला तक जा पहुंची। करवा चौथ के पावन त्योहार के उपलक्ष में श्रद्धालु महिलाओं द्वारा मंदिर परिसर में छोटी-छोटी कंजकों को मेहंदी, सुहागी ब भोग लगाकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ होने पर एक बार फिर पुराने बस स्टैंड के पास अव्यवस्था का आलम देखा गया, जहां पर दो लाइन की बजाय चार-चार लाइन लगी हुई थी।
लाइन व्यवस्था को होते प्रभावित देख होमगार्ड इंचार्ज पूरन सिंह ने मोर्चा संभाला और अपने साथियों के साथ मिलकर लाइन व्यवस्था को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया। लाइन व्यवस्था को बेहतर व सुचारू रूप से चलने के लिए सुरक्षा में तैनात कर्मचारी को काफी कसरत करनी पड़ी। मंदिर परिसर से लेकर बाबा श्री माई दास सदन तक श्रद्धालुओं की काफी चहल पहल रही और मां के जयकारे लगाकर आगे बढ़ते रहे। मां के प्रति अपने अटूट आस्था को दर्शाते हुए कुछ यात्री दंडवत करते हुए मां के दरबार पहुंचे। मोगा, अमृतसर पंजाब से आए श्रद्धालु गगनदीप, रमनजीत कौर ने बताया कि मां के दरबार आने से हमारे घर में पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है और मां का कोटि-कोटि धन्यवाद करने के लिए हम दंडवत प्रणाम करते हुए उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं।
Next Story





