भारत

बस व ट्रक की जबरदस्त टक्कर

Admin4
12 March 2024 3:45 PM IST
बस व ट्रक की जबरदस्त टक्कर
x
फिरोजपुर। फिरोजपुर जिले में एक भयानक हादसे की जानकारी मिली है, जहां फिरोजपुर डिपो की एक बस खड़े ट्रक से टकरा गई। मिली खबर के अनुसार, फिरोजपुर जिले के घल्लखुर्द गांव के पास मोगा से फिरोजपुर जा रही बस संतुलन बिगड़ने के कारण एक खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
ये टक्कर इतनी भयानक थी कि बस के परखच्चे उड़ गए हैं, वहीं बस में सवार 5-6 यात्री भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि कुछ दिन पहले पंजाब में एक भयानक हादसा हुआ था, जहां टक्कर के बाद एक बस आधी टूट गई थी। जिसके बाद आज हुए इस भीषण हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और यात्री भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बस की हालत इतनी खराब थी कि उसे क्रेन से उठवाना पड़ा।
Next Story