भारत

घर से भारी मात्रा में कैश बरामद, पिस्तौल तलाशने गई थी पुलिस, मंजर देख फटी रह गईं आंखे

jantaserishta.com
17 Aug 2026 9:28 AM IST
घर से भारी मात्रा में कैश बरामद, पिस्तौल तलाशने गई थी पुलिस, मंजर देख फटी रह गईं आंखे
x
मंगवानी पड़ी नोट गिनने की मशीन.
सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के गोपालगंज थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस उस समय हैरान रह गई, जब बंदूक की सूचना पर एक मकान में दबिश देने पहुंची. दबिश के दौरान यहां पुलिस टीम को हथियार तो नहीं मिला, लेकिन घर के अंदर बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हो गई. नोटों की संख्या इतनी अधिक थी कि पुलिस को मौके पर ही नोट गिनने की मशीन बुलानी पड़ी. मामला तिली तिगड्डा के पास स्थित एक मकान का है.
पुलिस को सोशल मीडिया पर एक युवक की बंदूक के साथ तस्वीर सामने आने और हथियार के प्रदर्शन की सूचना मिली थी. इसी सूचना के आधार पर गोपालगंज पुलिस ने सौरभ पिता जगदीश अहिरवार के मकान पर दबिश दी. पुलिस ने मकान की तलाशी ली, लेकिन कोई हथियार बरामद नहीं हुआ. हालांकि पुलिस को घर में बड़ी मात्रा में नकदी जरूर मिली. नकदी इतनी ज्यादा थी कि पुलिस अधिकारी भी चौंक गए.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक नकदी की रकम करीब एक करोड़ रुपए के आसपास बताई जा रही है. हालांकि नोटों की गिनती पूरी होने के बाद ही वास्तविक राशि स्पष्ट हो सकेगी. नकदी मिलने के बाद पुलिस ने मकान में मौजूद परिवार के सदस्यों से पूछताछ की. परिवार की ओर से दावा किया गया कि यह रकम उनके एक रिश्तेदार की है, जो भोपाल में इंजीनियर हैं. लेकिन सवाल यह है कि इतनी बड़ी रकम घर में क्यों रखी गई थी. फिलहाल रकम के वास्तविक स्रोत को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
मौके पर पुलिस के साथ राजस्व विभाग की टीम को भी बुलाया गया. नोट गिनने के लिए मशीन मंगाकर नकदी की गिनती की जा रही है. साथ ही पुलिस रकम से जुड़े दस्तावेजों और उसके स्रोत की जानकारी जुटा रही है. मामले की सूचना आयकर विभाग को भी दी गई है. एडिशनल एसपी नरेंद्र सोलंकी के मुताबिक पुलिस को हथियार की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर मकान में दबिश दी गई.
तलाशी के दौरान नकदी मिली है, जिसकी गिनती जारी है. पैसा किसका है और कहां से आया, इसकी जांच की जा रही है. अब पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा कि घर से बरामद इतनी बड़ी नकदी वास्तव में किसकी है? इसका स्रोत क्या है और क्या इसके संबंध में वैध दस्तावेज मौजूद हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story