भारत

घर से भारी मात्रा में कैश बरामद, कारोबारी के खिलाफ बड़ा एक्शन! VIDEO

jantaserishta.com
10 May 2024 9:33 AM IST
घर से भारी मात्रा में कैश बरामद, कारोबारी के खिलाफ बड़ा एक्शन! VIDEO
x
देखें वीडियो.
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक शख्स के घर से भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया है. भोपाल के पंत नगर कॉलोनी में कैलाश खत्री नाम के व्यक्ति के घर से नोटों की कई गड्डियाँ बरामद की गईं हैं.
वहीं भारी मात्रा में कैश मिलने के बाद पुलिस ने कहा है कि आरोपी शख्स मनी एक्सचेंज के कारोबार का दावा कर रहा है जिसकी जांच की जा रही है. बता दें कि लोकसभा चुनाव की वजह से मध्य प्रदेश में पुलिस कैश पैसों को लेकर जगह-जगह छापेमारी कर रही है.
मध्य प्रदेश के 29 लोकसभा सीटों में से तीन चरणों में 21 सीटों पर मतदान हो चुका है जबकि 13 मई को चौथे चरण में बचे हुए 8 सीटों पर वोटिंग होगी जिसको लेकर पुलिस मुस्तैद है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story