भारत

4 करोड़: भारी मात्रा में कैश बरामद, मुश्किल में BJP कार्यकर्ता, सामने आया वीडियो

jantaserishta.com
7 April 2024 10:16 AM IST
4 करोड़: भारी मात्रा में कैश बरामद, मुश्किल में BJP कार्यकर्ता, सामने आया वीडियो
x
देखें वीडियो.
चेन्नई: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई (Chennai) के तांबरम रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में कैश जब्त किया है. छह बैगों में चार करोड़ रुपये ले जाने की कोशिश कर रहे तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. इसमें बीजेपी सदस्य और एक निजी होटल के प्रबंधक सतीश, उसका भाई नवीन और ड्राइवर पेरुमल को हिरासत में लिया गया है.
सूत्रों ने बताया कि सतीश ने कथित तौर पर थिरुनेलवेली से बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार नैयिनार नागेंद्रन की टीम के निर्देशों के मुताबिक काम करने की बात कबूल की है. आगे की जांच चल रही है.
बात करें तमिलनाडु की तो यहां की 39 सीटों के लिए पहले चरण (19 अप्रैल) में तिरुवल्लूर, चेन्नई नॉर्थ, चेन्नई साउथ, चेन्नई सेंट्रल, श्रीपेरूम्बुदूर, कांचीपुरम, अराकोनम, वेल्लोर, कृष्णागिरि, धर्मपुरी, तिरुवण्णामलै, अरानी, विलुपुरम, कल्लाकुरिची, सलेम, नमक्कल, इरोड, तिरुप्पुर, नीलगिरी, कोयम्बटूर, पोलाची, डिंडीगुल, करुर, तिरुचिरापल्ली, पेरंबलूर, कुड्डालोर, चिदंबरम, मयिलाड़तुर, नागापट्टिनम, तंजावुर, शिवगंगा, मदुरई, थैनी, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, थुथुकुडीस, तेन्काशी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी सीटों पर वोटिंग होगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story